पारिवारिक प्लानर

देखभाल करने वालों के लिए एक साझा प्लान

माता-पिता या किसी रिश्तेदार का हफ़्ता सुचारु रखने वाले कामों, मुलाक़ातों और नोट्स के लिए एक ही जगह — सिर्फ़ उन्हीं लोगों के साथ साझा, जिन्हें आप चुनें।

यह कैसे काम करता है

  1. जिस व्यक्ति की आप देखभाल करते हैं, उसके लिए एक केयर स्पेस बनाएँ और उसका टाइम ज़ोन सेट करें।
  2. भाई-बहनों, जीवनसाथी या वेतन पर रखे सहायकों को बुलाएँ और हर व्यक्ति को एक भूमिका दें।
  3. काम और मुलाक़ातें जोड़ें। सबको दिखता है कि कौन क्या और कब कर रहा है।
  4. मुलाक़ात के बाद एक छोटी रिपोर्ट लिखें, ताकि बाकी परिवार को ताज़ा जानकारी रहे।

हर साझा काम का एक ज़िम्मेदार

हर काम के साथ एक व्यक्ति और एक तय तारीख़ होती है, ताकि कोई काम छूट न जाए।

सही टाइम ज़ोन में कैलेंडर

मुलाक़ातें और अपॉइंटमेंट उस घर के स्थानीय समय में दिखते हैं, चाहे परिवार अलग-अलग शहरों में रहता हो।

मुलाक़ात के नोट्स जो पूरा परिवार पढ़ सके

मुलाक़ात के बाद छोटी-सी रिपोर्ट लिखें: क्या हुआ, क्या बाकी है, अगली बार क्या लाना है।

भूमिकाएँ और अनुमतियाँ

रिश्तेदारों और सहायकों को उतनी ही पहुँच के साथ बुलाएँ जितनी उन्हें चाहिए — पूरे बदलाव से लेकर सिर्फ़ देखने तक।

भूमिकाएँ, आसान शब्दों में

मालिक
पूरा नियंत्रण, जिसमें भुगतान, केयर स्पेस मिटाना और मालिकाना हक़ सौंपना शामिल है।
एडमिन
लोगों, कामों, कैलेंडर और सभी मुलाक़ात रिपोर्ट को संभालते हैं।
परिवार का सदस्य
काम बनाते और पूरे करते हैं, इवेंट जोड़ते हैं और मुलाक़ात रिपोर्ट लिखते हैं।
देखभाल सहायक
काम और कैलेंडर देखते हैं, काम पूरे करते हैं और मुलाक़ात रिपोर्ट लिखते हैं।
सिर्फ़ देखने वाले
काम, कैलेंडर और साझा मुलाक़ात रिपोर्ट पढ़ सकते हैं, पर बदल नहीं सकते।

शुरू से ही निजी

आपका केयर स्पेस सिर्फ़ उन्हीं लोगों को दिखता है जिन्हें आप बुलाते हैं। प्लानर के अंदर कोई विज्ञापन नहीं है, और आप वहाँ जो भी लिखते हैं, वह न विज्ञापन के लिए इस्तेमाल होता है और न ही एनालिटिक्स को भेजा जाता है।